फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   11 घरों से लाखों की नगदी व जेवर चोरी

11 घरों से लाखों की नगदी व जेवर चोरी

Tue, 12 Mar 2019 01:05 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
11 घरों से लाखों की नगदी व जेवर चोरी
11 घरों से लाखों की नकदी व जेवर चोरी
विज्ञापन

सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने दी तहरीर, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू/बारा। सैनी कोतवाली के पास चार घरों का ताला तोड़कर चोर नकदी और गहने लेकर चंपत हो गए। वहीं कौशाम्बी कोतवाली इलाके के सात घरों में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के बाजार निवासी मोहम्मद यासीन रेडीवाटर के मेकेनिक हैं। वह परिवार के साथ सैनी में ही घर बनाकर रहते हैं। तीन दिन पहले वह घर में ताला बंद करके परिवार के साथ वाराणसी गए थे। रविवार रात यासीन के घर का ताला तोड़कर चोर करीब एक लाख 70 हजार नकद, 73 हजार के सोने का हार और 18 हजार का लाकेट उठा ले गए। 18 हजार कीमत का पायल व मां के भी गहन चोरों ने पार कर दिया। इसी तरह बगल में रहने वाले यासीन के भाई फिरोज के घर को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर यहां से करीब डेढ़ लाख का समान ले गए हैं। इसी के अलावा सैनी के मोहम्मद अच्छन सऊदी में रहते हैं। उनका परिवार रविवार को फतेहपुर में एक शादी में शामिल होने गया था। चोर अच्छन के घर का ताला तोड़कर 50 हजार नकद और दो लाख का जेवर उठा ले गए। इसी मकान में भैंसहा पर गांव का जगतपाल मौर्या किराए पर रहता था। चोर उसके घर का भी ताला तोड़कर पांच हजार नकद उठा ले गए हैं। जगतपाल रविवार को अवकाश होने की वजह से अपने घर चला गया। इसी तरह कौशाम्बी कोतवाली के अर्का मजरा सिंघवल गांव निवासी सुरेश के किराने की दुकान में नकब लगाकर चोर तीन हजार नकद समेत करीब 10 हजार का सामान समेट ले गए। इसी गांव के खूंटी के यहां सेंघ लगाकर बर्तन और कपड़ा चोर ले गए। मुन्नीलाल, गुरु प्रसाद, भोड़े, रमेश, अमरावती पत्नी हरिश्चंद्र के यहां भी चोरों ने नकब लगाकर हजारों की नकदी जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह घटनाओं की जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को खबर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed