फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रेमी की पिटाई के बाद जहर खाकर मर गई किशोरी

प्रेमी की पिटाई के बाद जहर खाकर मर गई किशोरी

Mon, 09 Apr 2018 06:32 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी की पिटाई के बाद जहर खाकर मर गई किशोरी
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात प्रेमी की पिटाई से नाराज एक किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। प्रेमी पुलिस की हिरासत में है। मृतका के परिजनों ने फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक 16 वर्षीय लड़की कक्षा दस की छात्रा थी। उसका ननिहाल सैनी इलाके के एक गांव में है। पिछले दो साल से किशोरी नाना के घर में ही रहती थी। बताया जाता है कि कड़ा धाम क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। रविवार सुबह प्रेमी उससे मिलने उसके गांव गया था। वहां आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने प्रेमी की पिटाई कर दी थी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। चर्चा है कि प्रेमी की पिटाई से क्षुब्ध होकर ही रात को किशोरी ने जहर खा लिया। सुबह कमरे में उसकी लाश मिली। किशोरी का शव देख परिजन चीख पड़े। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि पकड़े गए प्रेमी से पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed