फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   15 thousand registrations... only 103 houses were lit up

Kaushambi News: पंजीकरण 15 हजार... रोशन हुए सिर्फ 103 घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
15 thousand registrations... only 103 houses were lit up
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जिले में हवा निकलती दिख रही है। साल भर से अधिक वक्त गुजरने के बावजूद अब तक जिले के मात्र 103 घर ही योजना से रोशन हो सके हैं। योजना के शुरू होने के बाद 15 हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराए। लेकिन, पहले जेब से मोटी रकम लगने की वजह से लोग योजना में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। उत्पादन के लिए बड़े-बड़े प्लांट लगाए जा रहे हैं। पिछले वर्ष 13 फरवरी को पीएम सूर्य घर योजना का शुभारंभ किया गया था। जिले में तीन साल भीतर सात हजार घरों में सोलर पैनल लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है था।
विज्ञापन

घरेलू उपभोक्ताओं को एक से तीन किलोवाट कनेक्शन के लिए लोन के साथ अनुदान की भी व्यवस्था की गई है। एक किलोवाट सोलर पैनल की कीमत 90 हजार रुपये तक होती है। इस धनराशि को जमा करने पर सब्सिडी की रकम 30 हजार रुपये बाद में वापस मिलती है। मुफ्त पंजीकरण होने के कारण शुरुआती दौर में अफसरों ने 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, आवेदन की बारी आई तो सिर्फ 263 लोगों ने ही आगे की प्रक्रिया पूरी की। अफसरों के मुताबिक 103 घरों में सोलर पैनल लगवाए गए हैं। कौशाम्बी ब्लॉक के मझियारी चक ऐलई रोशन गांव के रामविलास ने बताया कि उनके यहां महीने भर पहले प्लांट लगा दिया गया। लेकिन, अभी कनेक्शन नहीं चालू किया गया। इसी तरह म्योहर के भारत सिंह ने बताया कि धनराशि तो जमा कर दी है। लेकिन, अभी तक कनेक्शन नहीं चालू किया गया।
------------
दो लाख रुपये का लोन, 78 हजार का अनुदान
--तीन किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर 1.85 से 2.10 लाख रुपये खर्च आता है। इसके लिए केंद्र सरकार एक किलोवाट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट पर 78 हजार रुपये का अनुदान दे रही है। योजना के लिए सरकार की ओर से दो लाख रुपये का लोन भी दिया जा रहा है। सात प्रतिशत ब्याज के साथ 120 किस्तों में इसे अदा करना है।
-----
300 यूनिट हर महीने फ्री, इसके ऊपर देना होगा पैसा
-- योजना अनुसार उपभोक्ता को 300 यूनिट हर महीने बिजली दी जाती है। उससे अधिक बिजली उपयोग करने पर ही उपभोक्ता से शुल्क लिया जाता है। यानि वह रोजाना 10 यूनिट बिजली का फ्री उपयोग कर सकता। इससे अधिक बनने वाली बिजली डिस्कॉम लेगा। इसके बदले उसे 2 रुपए 71 पैसे प्रति यूनिट का भुगतान किया जाएगा।

---------
पीएम सूर्यघर योजना के तहत तीन साल के दौरान जनपद में 7 हजार संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य मिला है। पहले इसकी जिम्मेदारी पीओ नेडा को सौंपी गई थी। अभी तीन माह पहले ही विकास विभाग को योजना संचालन का जिम्मा मिला है। इनमें से 103 घरों में सोलर पैनल लगवा दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।
---सुखराज बंधु,डीडीओ/प्रभारी अधिकारी पीएम सूर्य घर योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed