{"_id":"d343255b1250ef4136b50fa5a6f39aaf","slug":"15-thousand-given-to-help-earthquake-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप पीड़ितों की मदद को दिए 15 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप पीड़ितों की मदद को दिए 15 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 15 May 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
कड़ा (ब्यूरो)। नेपाल में भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद को जिले के नागरिक बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सामाजिक संस्था लोक कल्याण एवं स्वास्थ्य कल्याण सेवा समिति ने पीड़ितों की मदद के लिए 15 हजार रुपये चंदा जुटाया है। बृहस्पतिवार को संस्था के लोगों ने डीएम के माध्यम से रकम प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवा दी। सामाजिक संस्था लोक कल्याण एवं स्वास्थ्य कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार केसरवानी ने बताया कि संस्था ने पीड़ितों की मदद के लिए सिराथू इलाके से 15 हजार रुपये का चंदा जुटाया है। इस मौके पर उदय प्रताप सिंह, संतोष पटेल, समीर यादव, सूर्यप्रकाश, श्रवण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन