फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एंड्राइड मोबाइल पर खींचों एक्स-रे फिल्म, हो जाएगा इलाज

एंड्राइड मोबाइल पर खींचों एक्स-रे फिल्म, हो जाएगा इलाज

Fri, 18 Jan 2019 06:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
एंड्राइड मोबाइल पर खींचों एक्स-रे फिल्म, हो जाएगा इलाज
एंड्राइड मोबाइल पर खीचो एक्स-रे फिल्म, हो जाएगा इलाज
विज्ञापन

फिल्म के संकट की वजह जिला अस्पताल प्रशासन ने दिया विकल्प
सिर्फ फ्रैक्चर के मरीजों को दी जाती है फिल्म
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अगर आपके पास एंड्राइड मोबाइल है तो एक रुपये में ही डिजिटल एक्स-रे की सुविधा जिला अस्पताल में मिल जाएगी। फिल्म के लिए बजट का संकट होने से अस्पताल प्रशासन ने बीच का यह रास्ता निकाला है। इस सुविधा से मरीजों को भी किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है।
जिला अस्पताल में इसी साल डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मरीजों को मिलने लगी है। अभी फिल्म के लिए बजट नहीं आने से दिक्कत हो रही थी। अस्पताल प्रशासन ने डिजिटल एक्स-रे की सेवा तो शुरू कर दी लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ने से फिल्म का इंतजाम करने में पसीना छूटने लगा। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन ने जुगाड़ का सहारा लिया। दरअसल डिजिटल एक्स-रे होने के बाद कम्प्यूटर स्क्रीन पर विजन (प्रतिबिंब) आ जाता है। मरीज उसकी फोटो अपने मोबाइल फोन पर खींच कर डॉक्टर को दिखा सकता है। चिकित्सक भी उस फिल्म का जूम करके आसानी से देख लेते हैं। इससे जहां बजट का रोड़ा नहीं लग रहा है वहीं मरीजों को भी सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन


गंभीर मामलों में ही दी जाती है फिल्म
मंझनपुर। फैक्चर या हड्डी टूटने के मामलों में ही फिल्म दी जाती है। बाकी के मामले मोबाइल पर फोटो खिंचवा कर ही निपटाए जा रहे हैं। जिन मरीजों के पास एड्राएड मोबाइल की सुविधा नहीं होती, अस्पताल कर्मी अपने मोबाइल पर उनकी फोटो खीच कर चिकित्सक को दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
डिजिटल एक्स-रे की सेवा शुरू कर दी गई है। पर, बजट के अभाव में फिल्म नहीं खरीदी जा सकी। अपने स्तर पर कुछ फिल्म का इंतजाम किया गया है। मरीजों की सुविधा को देखते हुए उन्हें एंड्राएड फोन पर एक्स-रे की फोटो खींचने की इजाजत दी गई है।
डॉ. दीपक सेठ, सीएमएस, जिला अस्पताल

----------
हमलावरों पर कार्रवाई के लिए घेरा एसपी दफ्तर
दो दिन पहले सालेपुर में पुरानी रंजिश को लेकर चाची-भतीजे पर हुआ था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पुरानी रंजिश को लेकर चाची-भतीजे पर हुए हमले को लेकर सालेपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसपी ऑफिस का घेराव कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है हमले के दो दिन बाद भी करारी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

करारी कोतवाली के सालेपुर गांव से आई अलीमा व उसके आठ वर्षीय भतीजे समी पर दो दिन पहले पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया था। अलीमा का कहना है कि समी गेंद खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी उसे पीटने लगे। बीच-बचाव के लिए वह पहुंची तो उसे भी पीटा गया। मामले की नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों ने एसपी प्रदीप गुप्ता से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर खुद का मेडिकल कराए जाने की मांग किया। एसपी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
फोटो नं-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed