फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शार्टसर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

शार्टसर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Mon, 29 Apr 2019 08:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
शार्टसर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
शॉर्टसर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
विज्ञापन

चायल (ब्यूरो)। तहसील के मनौरी बाजार स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान मे शॉर्टसर्किट से रविवार की रात आग लग गई। आग में दुकान के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
मनौरी निवासी अमन केशरवानी पुत्र सुरेशचंद्र ने मनौरी बाजार स्थित मकान के अगले हिस्से मे अमृत किचेन एंड इलेक्ट्रानिक सेंटर के नाम से दुकान खोल रखी थी। रोज की तरह रविवार को भी वह कूलर की घास के बंडल को दुकान से लगे हुए बिजली के खंभे के बगल में रखा था। देर रात अचानक खंभे की तारो में शार्टसर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी कूलर के घास तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आग की लपटें देख पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। सभी ने मिलकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा दो फ्रिज, दो वाशिंग मशीन, कूलर सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

--------
शॉर्ट सर्किट से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
सरायअकिल। इलाके के हसनपुर गांव में बिजली की हाईटेंशन तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे निकली चिंगारी फसल तक पहुंच गई। चपेट में आने से कृष्णकुमार सिंह पुत्र देवप्रयाग सिंह का एक बीघा एवं बुद्धसेन सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह का दो बीघा गेंहू जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग,गृहस्ती राख
सरायअकिल। इलाके के पिपरहटा गांव निवासी सुरेशचंद्र पुत्र मायादीन के घर मे चूल्हे की चिंगारी से छप्परनुमा घर मे आग लग गई। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर के अंदर रखा अनाज व गृहस्थी का समान राख हो गया। साथ ही एक बकरी भी गंभीर रूप से झुलस गई।
--------------
मामूली विवाद में चली गोली, सगे भाई जख्मी
-पूरामुफ्ती के अहमदपुर असरौली गांव में रविवार सुबह हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामुफ्ती के अहमदपुर असरौली गांव में रविवार सुबह मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायर कर दो सगे भाइयों को जख्मी कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अहमदपुर असरौली निवासी नूरुल हुदा किसानी करते हैं। उन्होंने अपने घर के बार अपनी जमीन में गोबर फेंकने की जगह बना रखी है। इसी बात को लेकर सोमवार सुबह पट्टीदारों से उनके बेटे मोहम्मद साहबान का विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। शोर सुनकर दोनों तरफ से लोग जमा हो गए। आरोप है कि शेरु पुत्र अबरार ने तमंचे की बट से साहबान के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। बीच बचाव करने पहुंचे भाई अबू फैज पर गोली चला दी। जिससे उसका छर्रा अबू फैज के कान के नीचे जा धंसा। गोली की आवाज सुनकर दोनों भाइयों ने पड़ोसी के घर में घुसकर जान बचाई। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed