फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 12 Mar 2019 01:05 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज
मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य के हस्तक्षेप पर पुलिस ने की कार्रवाई
पीड़िता को सदर कोतवाली पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य के हस्तक्षेप के बाद पुलिस नाबालिग लड़की से दरिंदगी करने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली एक महिला का मायका पानीपत में (हरियाणा) हैं। महिला पिछले दिनों अपने दो बेटों के साथ मायके गई थी। घर में उसका पति अपनी मां व 12 वर्ष की बेटी के साथ था। आरोप है कि तीन मार्च को गांव के सुरेंद्र पुत्र प्रेमचंद्र ने बालिका के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर बालिका को जान से मारने की धमकी दी गई। पांच मार्च को घर पहुंची महिला से बेटी ने आपबीती बताई। इसपर उसने यूपी-100 को खबर की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन कोतवाली पुलिस ने उसे छोड़ दिया। महिला का कहना था कि उसके पति ने सुलह करने का दबाव बनाया। पति ने आरोपी से दस हजार रुपये ले भी लिया है। इस पर महिला ने वुमेन पावर हेल्प लाइन को खबर दी। हेल्प लाइन की टीम दो दिन तक महिला व उसकी बेटी को लेकर कोतवाली से लेकर पुलिस अफसरों के चक्कर लगाते रहे लेकिन कहीं उनकी सुनी नहीं गई। रविवार को महिला बेटी का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची, यहां आरोपी के साथ पहुंचे महिला के पति ने मां-बेटी पर जानलेवा हमला किया। इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग की सदस्य ऊषा रानी से की गई। इनके निर्देश पर रविवार की देर शाम सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि महिला के पति व दादी ने लिखकर दिया है कि कोई घटना नहीं हुई है। फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------------
घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली इलाके के एक गांव में पड़ोसी ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की। विरोध करने पर परिजनों को पीटा भी। एसपी प्रदीप गुप्ता के आदेश पर पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली एक महिला का कहना था कि पांच मार्च को वह अपनी बेटी के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला शिवशंकर उसके घर में घुस आया। आरोप है कि शिवशंकर ने बेटी के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसने मां-बेटी को पीटा। शोर मचाने पर लोगों को आते देख आरोपी धमकी देता हुए भाग निकला। तहरीर पूरामुफ्ती पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने आरोपी शिवशंकर के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed