फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मजदूर सभा ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी के खिलाफ निकाली भड़ास

मजदूर सभा ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी के खिलाफ निकाली भड़ास

Thu, 17 Jan 2019 06:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
मजदूर सभा ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी के खिलाफ निकाली भड़ास
मजदूर सभा ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी के खिलाफ निकाली भड़ास
विज्ञापन

मंझनपुर (ब्यूरो)। बीओसी वर्कर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को मंझनपुर ब्लाक के सामने संगठन का दफ्तर खोला। टेंपो टैक्सी विक्रम ड्राइवर एवं क्लीनर यूनियन के लोगों ने नव सृजित कार्यालय में बैठक कर श्रम प्रवर्तन अधिकारी के खिलाफ भड़ास निकाली।

संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। ईंट भट्ठा एवं निर्माण श्रमिकों को भवन एवं सन्निर्माण कर्मगार कल्याण बोर्ड की दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्रम प्रवर्तन विभाग का कार्यालय मंझनपुर, सिराथू और चायल में है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी न तो स्वयं पंजीयन करते हैं और न ही दूसरे अफसरों को करने देते हैं। पंजीयन के लिए मजदूरों को बार-बार दौड़ाया जा रहा है। बैठक में मोहम्मद गुलाम, प्रदीप कुमार साहू, मोहम्मद कलीम, उत्तमवीर, मोहम्मद वैश, लक्ष्मण प्रसाद, शैलेश कुमार गौतम, अजय कुमार, राकेश गौतम, दयाशंकर, इसहाक अहमद, नंदलाल सरोज, निरंजन, दिनेश कुमार, जसवंत, रामदास शर्मा, राजेश्वरी, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed