{"_id":"5b5e171f4f1c1b827d8b565e","slug":"131532892959-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरैसा आश्रम पद्धति विद्यालय में बिजली-पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरैसा आश्रम पद्धति विद्यालय में बिजली-पानी का संकट
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बरैसा में जरूरी सुविधाओं की कमी है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को न तो शुद्ध पानी मिल रहा है और न ही पर्याप्त बिजली। पानी के संकट से भोजनालय और शौचालय की नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। इससे बच्चों में संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ गया है। डीआईओएस ने निरीक्षण कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है।
डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर डीएसओ ने 25 जुलाई को आश्रम पद्धति विद्यालय बरैसा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विद्यालय में तमाम तरह की अव्यवस्थाएं मिलीं। डीएम को सौंपी गई रिपोर्ट में डीएसओ ने बताया कि यहां करीब 300 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालय परिसर, शिक्षण कक्ष, छात्रावास, भोजनालय तथा शौचालय में गंदगी फैली हुई थी। परिसर में लगे तीन में एक हैंडपंप खराब है। अघोषित विद्युत कटौती के कारण परिसर स्थित ओवरहेड टैंक में पानी स्टोर नहीं हो पा रहा है। भोजन आदि के लिए रोजाना बाहर से दो टैंकर पानी मंगाया जाता है। पानी की कमी से छात्राओं को स्नान आदि करने में असुविधा होती है। भोजनालय और शौचालय की भी साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। प्रधानाचार्य केशन सिंह ने बताया कि स्कूल में जनरेटर, आरओ और सोलर पैनल की जरूरत है। इसके लिए निदेशालय को पत्राचार भी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला सका है।