{"_id":"5aa5233f4f1c1bb7758b4c45","slug":"131520771903-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को घर से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को घर से भगाया
Updated Sun, 11 Mar 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। करारी इलाके के बैशकांटी गांव में ब्याही एक विवाहिता को दो दिन पहले दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
पूरामुफ्ती के मलाक मोहिउद्दीनपुर गांव की बिट्टन देवी पुत्री जगरुप का विवाह करीब तीन साल पहले बैशकांटी निवासी वीरेन्द्र से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। उसे कई बार पीटा गया। इसकी जानकारी होने पर दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। विवाहिता की मानें तो दो दिन पहले पति, सास व ससुर ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। एक बार फिर पंचायत कर मनमुटाव दूर करने का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर रविवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। मामले में करारी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।