फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   13 beats Corona, three found infected

13 ने दी कोरोना को मात, तीन मिले संक्रमित

Wed, 09 Dec 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
13 beats Corona, three found infected
13 beats Corona, three found infected - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। कोरोना की रफ्तार दोआबा में हल्की पड़ने लगी है। मंगलवार को जहां 13 मरीजों ने कोरोना को मात दी, वहीं 24 घंटे के भीतर तीन नए लोग संक्रमण की जद में आ गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए मंगलवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1380 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। अलग-अलग माध्यमों से आई रिपोर्ट में 24 घंटे के भीतर जिले के तीन लोग संक्रमित निकले। वहीं पहले से संक्रमण की जद में रहे 13 मरीज रिपोर्ट निगेटिव आने के कारण स्वस्थ हो गए। अब तक मिले 2220 संक्रमितों में से 2141 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 28 मरीजों की कोविड अस्पतालों में मौत हो चुकी है। केवल 31 मरीजों का ही इलाज चल रहा है। इसी के साथ ही जिले का रिकवरी रेट 97 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed