फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रिटायर्ड अग्निशमन कर्मचारी के खाते से चार लाख उड़ाए

रिटायर्ड अग्निशमन कर्मचारी के खाते से चार लाख उड़ाए

Tue, 23 Apr 2019 08:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड अग्निशमन कर्मचारी के खाते से चार लाख उड़ाए
रिटायर्ड अग्निशमन कर्मचारी के खाते से चार लाख उड़ाए
विज्ञापन

कौशाम्बी के सोंधिया गांव का वृद्ध हुआ ठगी का शिकार, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी के सोंधिया गांव में रहने वाले एक रिटायर्ड अग्नि शमन कर्मचारी के खाते से साइबर अपराधियों ने चार लाख रुपये पार कर दिए। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़ित ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की है।

सोंधिया निवासी भावेश कुमार यादव अग्निशमन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। पिछले साल ही वह रिटायर्ड हुए हैं। भावेश की मानें तो तीन अप्रैल 2019 को उनके मोबाइल पर अंजान नम्बर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए खाता बंद होने का झांसा देकर एटीएम कार्ड का नम्बर पूछा। इसके बाद खाते से 4.10 लाख रुपया पार कर दिया। हफ्ते भर बाद बैंक शाखा पहुंचने पर भावेश को इसकी जानकारी हुई तो होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय कोतवाली में की। किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने साइबर सेल प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed