{"_id":"5c9bcc20bdec224e4c203598","slug":"121553714208-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों की अनदेखी से भड़के किसान, एक्सईएन कार्यालय में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों की अनदेखी से भड़के किसान, एक्सईएन कार्यालय में धरना
विज्ञापन
फोटो नं. 17
अनदेखी से भड़के किसान, एक्सईएन कार्यालय में धरना
छह सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन देने आए थे किसान
एक्सईएन के बात नहीं करने पर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। ट्रांसफार्मर से तेल चोरी और घटमापुर विद्युत स्टेशन की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी के निर्माण समेत छह सूत्री मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता मंझनपुर को ज्ञापन देने आए किसान अफसर की अनदेखी से भड़क गए। एक्सईएन के बात नहीं करने से नाराज किसान दफ्तर में ही धरने पर बैठ गए। किसानों ने चेतावनी दी है कि सुनवाई नहीं होने पर गुरुवार से भूख हड़ताल करेंगे।
भाकियू के जिलाध्यक्ष नूरूल इस्लाम ने कहा कि अंडर ग्राउंड केबिलों पानी से फाल्ट होता है। केबिल के ऊपर बाक्स लगवाए जाएं। उपभोक्ताओं को भेजे जाने वाले गलत बिल पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा संविदा पर तैनात लाइनमैनों के मानदेय का भुगतान किया जाए। जिलाध्यक्ष का कहना है कि एक्सईएन अंकित कुमार ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया था। दफ्तर में जाने पर वह फोन पर बात करने लगे और किसानों की अनदेखी की। इससे नाराज किसान धरने पर बैठ गए हैं। गुरुवार से यहीं पर भूख हड़ताल की जाएगी। धरने में सांताराम, देवराज तिवारी, धर्मराज तिवारी, अलोपी, विंदेश्वरी, संतोष, पन्नालाल, मोहन, नूरजहां आदि मौजूद रहे।