फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सवा दो अरब से होगा दोआबा का विकास

सवा दो अरब से होगा दोआबा का विकास

Thu, 17 Jan 2019 07:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
सवा दो अरब से होगा दोआबा का विकास
सवा दो अरब से होगा दोआबा का विकास
विज्ञापन

मिनी सदन की बैठक में वर्ष 2019-20 की जिला योजना का हुआ अनुमोदन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। गहमागहमी के बीच गुरुवार को जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में मिनी सदन की बैठक हुई। इसमें पिछली बैठक के निर्णयों पर चर्चा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए सवा दो अरब की लागत से तैयार जिला योजना के परिव्यय का अनुमोदन हुआ।
जिला योजना के अनुमोदन की वजह से गुरुवार को बुलाई गई मिनी सदन की बैठक बेहद अहम रही। पर, घंटों इंतजार के बावजूद 20 जिला पंचायत सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। करीब डेढ़ बजे कोरम के लिए जरूरी 14 सदस्य पूरे होने के बाद जिला पंचायत के प्रशासक/डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सदन की बैठक शुरू कराई। अपर मुख्य अधिकारी एलएन खरे ने सबसे पहले पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के साथ ही नए प्रस्तावों पर चर्चा की। तय हुआ कि अगले वित्तीय वर्ष में नए ठेकेदारों का पंजीयन किया जाए। राज्य वित्त योजना के तहत 2019-20 में प्राप्त होने वाली धनराशि से जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव प्राप्त कर कार्ययोजना को स्वीकृति दी जाए। सड़कों की ऑनलाइन शिकायतों पर चर्चा करते हुए एक किमी से कम दूरी वाले मार्गों के नवीनीकरण/मरम्मत के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। जिले में नमामि गंगे योजना के तहत निर्माणाधीन कड़ा, असदपुर, बदनपुर आदि पक्के घाटों का जल्द से जल्द काम पूरा कराने का निर्देश दिया। अंदावां में पुलिस चौकी का निर्माण कार्य पूरा कराने का भी निर्देश दिया। शीतलपुर अंदावां में कांजी हाउस के मरम्मत, ओसा में गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना को स्वीकृति दी गई। इसके बाद वर्ष 2019-20 के लिए विभिन्न विभागों द्वारा 224 करोड़ 86 लाख की लागत से तैयार जिला योजना के परिव्यय का अनुमोदन किया गया। मिनी सदन से अनुमोदन के बाद अब प्रभारी मंत्री की बैठक में जिला योजना को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद अंतिम मुहर के लिए शासन को भेजा जाएगा। बैठक में सीडीओ इंद्रसेन सिंह, डीएफओ ओपी अंबष्ट समेत सभी विभागीय अफसरों के साथ ही विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता, सिराथू के शीतला प्रसाद व मंझनपुर के विधायक लाल बहादुर, जिला पंचायत सदस्य वंदना मौर्या, आशीष मौर्या, शिवमोहन मौर्या, भोला सरोज , सुमित कुशवाहा, कुसुम कली, ब्लॉक प्रमुख हरीमोहन यादव, सोनू, जितेंद्र सोनकर आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---------
20 जिला पंचायत सदस्यों ने किया बहिष्कार
मिनी सदन की अहम बैठक से गुरुवार को 26 सदस्यीय जिला पंचायत के 20 सदस्यों ने दूरी बनाए रखी। सदस्य अपर मुख्य अधिकारी के व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। हालांकि, सदस्यों ने सदन की बैठक से बहिष्कार को लेकर कहीं कोई लिखित जानकारी नहीं दी थी। जिला पंचायत सदस्य जुबैर अहमद, कल्पना सिंह आदि का कहना है कि कोरम पूरा कराए गए प्रशासन ने मिनी सदन की बैठक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इनका कहना है
सदन की बैठक के लिए एक तिहाई सदस्यों की आवश्यकता होती है। सदस्यों का कोरम पूरा होने के बाद सदन की बैठक कराई गई है।
मनीष कुमार वर्मा
फोटो नं-12,13 सवा दो अरब से होगा दोआबा का विकास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed