फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   12 lakh rupees blewed from account of Retired Army

रिटायर्ड फौजी के खाते से उड़ाए 12 लाख रुपये

Sun, 21 Jul 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
12 lakh rupees blewed from account of Retired Army
Rupees - फोटो : logo
रिटायर्ड फौजी के खाते से उड़ाए 12 लाख रुपये
विज्ञापन

चरवा के हउसी गांव का निवासी हुआ ठगी का शिकार, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। क्षेत्र के हउसी गांव में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी के खाते से साइबर बदमाशों ने कई किस्तों में करीब 12 लाख रुपये पार कर दिए। बैंक शाखा पहुंचने पर पीड़ित को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने शनिवार को एसपी को अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की है।

हउसी निवासी रणधीर सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन पहले अंजान नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछा। इसके बाद कई किस्तों में खाते से करीब 12 लाख रुपये पार कर दिए। दो दिन पहले एसबीआई की स्थानीय शाखा पहुंचने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो वह सन्न रह गया। उसने खाता लॉक कराया। इसके बाद स्थानीय पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने साइबर सेल प्रभारी को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि जिले में इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। मामले सुर्खियों में आते हैं। इसके बाद भी न तो आम लोग सावधान हो रहे हैं और न ही बैंकों की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed