फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   12 days before the seven rounds, the lovers hanged themselves together using a dupatta

Kaushambi : सात फेरों से 12 दिन पहले, दुपट्टे से फंदा लगाकर एक साथ झूल गए प्रेमी युगल

Fri, 25 Apr 2025 07:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 07:00 PM IST
सार

चरवा कोतवाली के चौराडीह गांव में युवती की शादी तय होने से परेशान प्रेमी युगल ने बृहस्पतिवार रात एक ही दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह पशुबाड़े के भीतर चुल्ले के सहारे प्रेमी युगल के फंदे से लटके शव मिला।

विज्ञापन
12 days before the seven rounds, the lovers hanged themselves together using a dupatta
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

चरवा कोतवाली के चौराडीह गांव में युवती की शादी तय होने से परेशान प्रेमी युगल ने बृहस्पतिवार रात एक ही दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह पशुबाड़े के भीतर चुल्ले के सहारे प्रेमी युगल के फंदे से लटके शव मिला। कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर पूछताछ की।

विज्ञापन

चौराडीह निवासी रंजीत (18) पुत्र बिहारीलाल रैदास पड़ोस की सरिता (20) पुत्री नंदलाल सरोज से प्रेम करता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध डेढ़ वर्ष पुराना था। रंजीत राजस्थान में रहकर स्टील फैक्ट्री में काम करता था। युवती के पिता नंदलाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी सिरियावां निवासी रविकांत के साथ तय की थी। 20 अप्रैल को तिलक हो गया था, आठ मई को बरात आनी थी।

विज्ञापन

इसकी जानकारी रंजीत को हुई तो चार दिन पहले वह गांव आ गया। अलग-अलग जाति के होने की वजह से परिवार के लोग एक-दूसरे को अपनाने के लिए तैयार नहीं थे, इससे दोनों आहत थे। बृहस्पतिवार रात प्रेमी युगल ने पड़ोसी दुर्गा प्रसाद के पशुबाड़े के भीतर चुल्ले के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह परिजनों की नींद खुली तो प्रेमी युगल अपने-अपने घर में नहीं दिखे। कुछ देर बाद गांव के दुर्गा प्रसाद ने बताया कि प्रेमी युगल ने उसके पशुबाड़े के भीतर फंदे से लटक रहे हैं। परिजन रोते-बिलखते पशुबाड़ा पहुंचे। सूचना के बाद इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने राम फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनाें से पूछताछ के बाद कानूूनी औपचारिकता पूरी कीं। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रेमी युगल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों परिवारों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

खेत गिरवी रखकर खरीदी थी शादी के लिए बाइक

बेटी की खुदकुशी के बाद पिता नंंदलाल ने बताया कि शादी में बाइक देने के लिए उसने 10 बिस्वा खेत गिरवी रखकर रुपये लिए थे। कहा, बेटी के आत्मघाती कदम ने उसके सपने पर पानी फेर दिया है।

रंजीत की मां ने नंदलाल को दिए थे 12 हजार रुपये

बेटे की खुदकुशी के बाद मां ने बताया कि पड़ोसी नंदलाल से उसके घरेलू संबंध थे। बेटी की शादी में नंदलाल ने पलंग दिया था। इसके बदले बृहस्पतिवार को महिला ने नंदलाल को भी 12 हजार रुपये देते हुए कहा था कि अपनी बेटी के लिए वह जो उचित समझे, खरीद ले।

साल भर पहले भाई ने की थी सरिता की पिटाई

प्रेमी युगल की खुदकुशी के बाद जुटे ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी उनके परिजनों को थी। वह इसका विरोध भी करते थे, लेकिन पड़ोसी होने के नाते एक-दूसरे से तालुकात नहीं तोड़े। प्रेम संबंध की जानकारी होने पर नंदलाल के बेटे संजू ने साल भर पहले बहन सरिता की पिटाई भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed