{"_id":"5c9a7e26bdec2213f6783a5f","slug":"11553628710-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायअकिल में पांचवें दिन अल्हड़ अंदाज में खेली गई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरायअकिल में पांचवें दिन अल्हड़ अंदाज में खेली गई होली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नं-09
सरायअकिल में पांचवें दिन भी होलियारों ने की मस्ती
कस्बे में गुरुवार को होगा साप्ताहिक होली का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। कस्बे में मुगलकाल से चली आ रही परंपरा का मंगलवार को पांचवां दिन था। गलियों में झूमते हुए होलियारों ने खूब मस्ती की। एक-दूसरे से गले मिले।
मंगलवार को होलियारे चंद्रशेखर पार्क, चावल मंडी, हनुमान मंदिर, मौलवीगंज, पटेल चौराहा, बस स्टैंड आदि जगहों पर होली खेली। एक-दूसरे के चेहरे पर अबीर और गुलाल लगाकर त्योहार मनाया। इनके लिए कस्बे में जगह जगह भांग और ठंडाई की व्यवस्था की गई। डीजे और ढोलक की थाप, झांझ और मजीरे पर होलियारे थिरक ते हुए कस्बे में भ्रमण किया। होली और लोकसभा चुनाव को लेकर कस्बा अति संवेदनशील घोषित है। इसके लिए चप्पे चप्पे पर पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। गुरुवार को कस्बे में इस वर्ष की होली का अंतिम दिन है।
×××××××
प्रेमिका को जिंदा जलाने वाले युवक की जमानत अर्जी खारिज
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज इलाके के रामपुर सुहेला निवासी शिवकुमार पुत्र मेवालाल अक्सर क्षेत्र की एक लड़की से छेड़खानी करता था। 28 फरवरी को शिवकुमार लड़की के घर पहुंचकर भाग चलने की बात कही। विरोध करने पर शिवकुमार ने समाज में बेइज्जती का हवाला दिया। शोर मचाने पर आरोपी युवक ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। चीखपुकार पर ग्रामीणों ने झुलसी लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की तरफ से जिला जल महफूज अली की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई। शासकीय अधिवक्ता सोमेश्वर तिवारी के विरोध पर मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।