फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बालू लदे ट्रैक्टरों से वसूली का वीडियो वायरल

बालू लदे ट्रैक्टरों से वसूली का वीडियो वायरल

Wed, 27 Mar 2019 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
बालू लदे ट्रैक्टरों से वसूली का वीडियो वायरल
बालू लदे ट्रैक्टरों से वसूली का वीडियो वायरल
विज्ञापन

एसपी ने सीओ सिटी को जांच का दिया निर्देश, होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र की अरका महावीरपुर चौकी में तैनात एक सिपाही पर बालू से ओवरलोड ट्रैक्टरों से वसूली का आरोप है। मंगलवार को अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ तो अफसर हरकत में आ गए। एसपी ने जांच शुरू करा दी है।
जिले में बालू की ओवरलोडिंग धड़ल्ले से की जा रही है। घाट से ही वाहनों को मानक से अधिक बालू दी जाती है। इसके बाद वाहन चालक बेखौफ सड़कों पर फर्राटे भरते हैं। कभी कोई विशेष अभियान चला तो ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। आमतौर पर ले-देकर मामला निपटा दिया जाता है। बताया जाता है कि ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टरों से वसूली का पुलिस ने रेट फिक्स कर रखा है। जनपद के सभी थानों में अलग-अलग स्थानों पर वसूली के लिए सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाती है। बताया जाता है कि रकम में सिपाही से लेकर कोतवाल तक का हिस्सा होता है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें अरका महावीरपुर चौकी का एक सिपाही ट्रैक्टरों से वसूली करता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही छुट्टी पर चला गया है। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि सीओ सिटी को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
भगवा रंग में रंग दिया प्राइमरी और जूनियर स्कूल
फोटो नं-17
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। सरकारी इमारतों को भगवा रंग में रंगने की होड़ मची है। नेवादा ब्लॉक के गांव कूरा मजरा चिरारी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन की पुताई भगवा और हरे रंग से करवा दी गई है। इसके बाद विद्यालय एक पार्टी विशेष के झंडे की तरह नजर आ रहा है। बेनीराम कटरा-सरांयअकिल मुख्य मार्ग पर स्थित इस स्कूल को लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र भी बनाया गया है। प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रेमलता वर्मा का कहना है कि भवन के रंगरोगन का काम ग्राम प्रधान द्वारा करवाया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तलत अजीम का कहना है कि ये आचार संहिता का उल्लंघन है। मतदान बूथ को विशेष रंग से रंग दिया गया है। इसकी चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। ग्राम प्रधान हेमकर्ण सिंह का कहना है कि ये रंग कब राजनीतिक हो गया मुझे पता नही। मैंने अपने घर की भगवा रंग से पुताई करवाई थी। अच्छा लगा तो स्कूल का रंगरोगन भी उसी रंग से करवा दिया। मामले में बीएसए अरविंद कुमार का कहना है कि शासन की ओर से विद्यालय भवन की पुताई में किसी विशेष रंग की बाध्यता नहीं की गई है। शासन ने आकर्षक कलर से पुताई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed