फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   होने वाली बीवी की अश्लील फोटो वायरल करने पर हुई थी मनीष की हत्या

होने वाली बीवी की अश्लील फोटो वायरल करने पर हुई थी मनीष की हत्या

Thu, 17 Jan 2019 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
होने वाली बीवी की अश्लील फोटो वायरल करने पर हुई थी मनीष की हत्या
चायल। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव का मनीष होने वाली बीवी की फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने पर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने हत्यारोपी युवती, उसके पिता व भाई को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पूरामूफ्ती कोतवाली क्षेत्र के तेवारा गांव स्थित सूखे कुए में रविवार को एक युवक की लाश मिली थी। सोमवार को मृतक की शिनाख्त सोशल मीडिया के जरिए कशिया पश्चिम निवासी मनीष पुत्र कंधई के रूप में हुई। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर मंगलवार को एफआईआर दर्ज हुई। मंगलवार रात ही पुलिस ने पिपरी इलाके में रहने वाली मनीष की होने वाली बीवी, उसके भाई व पिता को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवती के पिता ने बताया कि करीब चार महीने पहले उसने मनीष के साथ बेटी का रिश्ता तय किया था। इसके बाद मनीष घर आने-जाने लगा। उसने बेटी की अश्लील फोटो खींच ली। तीन माह पूर्व इसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन


इसी के बाद रिश्ता तोड़ा गया। हत्यारोपी की मानें तो रिश्ता टूटने के बाद मनीष फोटो व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल करने की धमकी देकर उसकी बेटी को ब्लैकमेल करता था। इसी से परेशान होकर तीन जनवरी को बेटी से फोन करवाकर मनीष को घर बुलवाया। फिर गला घोटकर हत्या कर दी और शव कुए में फेंक दिया। बुधवार को हत्यारोपियों को मीडिया के सामने पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed