फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सात दिन में सिर्फ 93 ने कराया ओटीएस का रजिस्ट्रेशन

सात दिन में सिर्फ 93 ने कराया ओटीएस का रजिस्ट्रेशन

Tue, 08 Jan 2019 06:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
सात दिन में सिर्फ 93 ने कराया ओटीएस का रजिस्ट्रेशन
सात दिन में सिर्फ 93 ने कराया ओटीएस का रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

46 उपभोक्ताओं ने समाधान योजना के तहत 18 लाख की अदायगी कर 5.26 लाख रुपये की छूट का उठाया लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। इससे बकाएदारों की बेरुखी कहें या फिर प्रचार-प्रसार का अभाव, जो भी हो बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना को लेकर जिले के उपभोक्ता अपेक्षित दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। तभी तो पहले हफ्ते में जिले के 70 हजार उपभोक्ताओं के मुकाबले सिर्फ 93 ने ही इसके लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से 46 ने 18 लाख रुपये बकाए की अदायगी कर 5.26 लाख का फायदा लिया।

जिले के 70 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं पर विभाग का करोड़ों रुपये बकाया है। बकाए विद्युत बिल पर कुंडली मारकर बैठे इन उपभोक्ताओं से रिकवरी के लिए पावर कारपोरेशन ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू किया है। पहली जनवरी से लागू योजना के तहत उपभोक्ताओं के बकाए बिल पर लगी पूरी ब्याज माफ करने का निर्देश दिया गया है। बस इसके लिए उपभोक्ता को ब्याज छोड़कर बकाया धनराशि का 30 फीसदी भुगतान कर ओटीएस का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 31 जनवरी तक के लिए लागू की योजना के प्रचार-प्रसार का भी निर्देश दिया गया है। ताकि अधिकाधिक उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकें। साथ ही विभागीय खजाना भी भर जाए। पर, जिले में ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इसे प्रचार-प्रसार का अभाव कहें या फिर कुछ और। जो भी हो, शुरूआती सात दिनों में जिले भर के सिर्फ 93 उपभोक्ताओं ने ही ओटीएस के लिजए पंजीकरण कराया है। एसई सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इनमें से 46 उपभोक्ताओं से 18 लाख रुपये बकाया वसूल कर ब्याज के रूप में करीब सवा पांच लाख का लाभ मुहैया करा दिया गया है। साथ ही सभी अवर अभियंताओं को योजना के ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed