फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मांगों को लेकर आशा ने भरी हुंकार, विधायक को सौंपा ज्ञापन

मांगों को लेकर आशा ने भरी हुंकार, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Fri, 29 Sep 2017 01:01 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर आशा ने भरी हुंकार, विधायक को सौंपा ज्ञापन
आशाओं ने भरी हुंकार, लड़ूंगी आर-पार
विज्ञापन

तीन दिन तक बैठक कर मांगों पर करेंगी मंथन
फोटो...
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिले की आशा बहुओं ने डायट मैदान में तीन दिवसीय मंथन बैठक शुरू कर दिया है। पहले दिन समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के बाद मांगों का ज्ञापन सदर विधायक लाल बहादुर को सौंपा और मुख्यमंत्री से मांगों को लेकर मुलाकात की रणनीति बनाई।
जिले की आशा बहुओं ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष रहनुमा बानो हाशमी की अगुवाई में तीन दिवसीय मंथन बैठक शुरू किया। गुरुवार को बैठक में मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर आशाओं ने विचार-विमर्श किया। इसके बाद सदर विधायक लाल बहादुर को मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि तीन अक्टूबर को आशा बहुएं लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से समस्याओं को लेकर वार्ता करेंगे। मांगें न माने जाने के बाद उनके द्वारा अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। मंथन बैठक तीस सितंबर तक डायट मैदान में चलेगी। बैठक में रामसवारी, भोला रानी, नीलम विश्वकर्मा, निशा मौर्या, अभिलाषा देवी, पुष्पा देवी, राजरानी यादव सहित तमाम आशाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन



लाठीचार्ज के विरोध में रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के बैनर तले जिले के रोजगार सेवकों ने गुरुवार को मंझनपुर में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने 25 व 28 सितंबर को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। बाद में मांगाें का ज्ञापन एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में ग्राम रोजगार सेवक की भर्ती पर रोक लगाने, नगर निकाय में शामिल हो चुकी ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवकों को रिक्त ग्राम पंचायतों में समायोजित करने व स्थानांतरण प्रक्रिया लागू करने सहित तीन मांगे रखी। चेतावनी दिया कि प्रदेश सरकार लाठी चार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं करती तो 12 अक्तूबर को पुन: धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विकास जायसवाल, उदय भान सिंह, तत्सत ओझा, कौशल कुमार, नीलम, सुनील कुमार सिंह सहित तमाम रोजगार सेवक मौजूद रहे।


नूरपुर का कोटा निरस्त करने को विधायक ने लिखा पत्र
मंझनपुर (ब्यूरो)। विधायक चायल ने नूरपुर गांव के कोटे की दुकान निरस्त किए जाने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों से साठगांठ कर कोटेदार ने दुकान बहाल करा लिया और वह कार्डधारकों को सामग्री का वितरण नहीं कर रहा है।

नूरपुर ग्राम प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने गांव के कोटे की दुकान की शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर वर्ष 2016 में दुकान निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद कोटेदार ने दुकान बहाल करा लिया। दुकान बहाल होने पर ग्रामीण विधायक चायल के पास पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक संजय गुप्ता ने डीएम को पत्र लिखकर मनमानी कर रहे कोेटेदार की दुकान निरस्त करने को कहा है। पत्र मिलने के बाद डीएम द्वारा शिकायत की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed