फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कानपुर में सड़क हादसा, कौशाम्बी के 13 घायल

कानपुर में सड़क हादसा, कौशाम्बी के 13 घायल

Thu, 28 Mar 2019 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में सड़क हादसा, कौशाम्बी के 13 घायल
कानपुर में सड़क हादसे में कौशाम्बी के 13 घायल
विज्ञापन

चकेरी कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया में खड़े ट्रक से भिड़ी पिकअप
फोटो नं. 1 से 10 तक
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। कानपुर के चकेरी कोतवाली क्षेत्र स्थित फैक्ट्री एरिया में मंगलवार रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में उसपर सवार कौशाम्बी के करीब 13 लोग घायल हो गए। इनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करारी कोतवाली क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर निवासी खालिद (50), बभनपुरवा निवासी निसार (60), भैला मकदूमपुर निवासी मो. रईस (40), चांद बाबू (35), मो. यूनुस (40), मो. प्यारे (40), मो. बंटू (55), मो. सईद अहमद (60), मो. सिब्तैन, (55) नत्थू गुप्ता (42), सुगई पासी (38), केशन लोधी (36) व चरवा के सुभाष आदि मंगलवार रात एक पिकअप रिजर्व करके बकरा खरीदने यशवंत नगर इटावा जा रहे थे। चकेरी क्षेत्र स्थित फैक्ट्री एरिया में इनकी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। इससे सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पाकर परिवार वाले कानपुर के लिए रवाना हो गए थे। बताया जाता है कि खालिद व निसार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दोनों कोमा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed