फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चायल टाउन की सीवर सेक्सन मशीन खराब

चायल टाउन की सीवर सेक्सन मशीन खराब

Wed, 27 Mar 2019 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
चायल टाउन की सीवर सेक्सन मशीन खराब
चायल टाउन की सीवर सेक्शन मशीन खराब
विज्ञापन

चायल। नगर पंचायत चायल में करीब आठ लाख रुपये की सीवर सेक्शन मशीन धूल फांक रही है। इस पर लोगों में नाराजगी है।
स्वच्छता मिशन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2015-16 में नगर पंचायत कार्यालय में एक सीवर सेक्शन मशीन खरीदी गई थी। चौदहवें वित्त की रकम से खरीदी गई यह मशीन इस समय खराब है। अब कस्बे के लोगों को इस समय अपने शौचालयों को साफ करने के लिए मशीन की आवश्यकता है। लेकिन मशीन खराब होने से लोग परेशान है। ईओ दिनेश सिंह का कहना है कि मशीन की मरम्मत का खर्च अधिक आ रहा है। जल्द ही धनराशि की व्यवस्था कर मशीन दुरुस्त करा ली जाएगी।
------------------
टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
सल्लाहपुर न्यू पीएचसी और मंझनपुर पीएचसी में सबकुछ ओके मिला
फोटो-08
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने के लिए मंगलवार को एनआरएचएम की दो सदस्यीय टीम ने डेरा डाल दिया है। इससे सभी अस्पतालों के अधिकारी और कर्मचारी सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत एनआरसी, एनसीयू, जननी सुरक्षा आदि प्रमुख योजनाएं संचालित हैं। पैसों का सही इस्तेमाल हो रहा है या नहीं केंद्र सरकार समय-समय पर इसकी जांच भी करवाती है। अस्पतालों की व्यवस्था और योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से मंगलवार को टीम के सदस्य मुख्यालय पहुंचे। मूल्यांकन अधिकारी संजय आनंद और शुभम जैन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसवां,न्यू पीएचसी सल्लाहपुर आदि का निरीक्षण किया। टीम ने प्रसव केंद्रों की स्थिति, महिला वार्ड, लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया। टीम को सरसवां पीएचसी में लेबर रूम का क्षेत्रफल कम मिला। इसके अलावा सल्लाहपुर न्यू पीएचसी और मंझनपुर पीएचसी में टीम को सबकुछ ओके मिला। सीएमएस दीपक सेठ ने बताया कि टीम जिले में 29 मार्च तक सभी अस्पतालों का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के अंतिम दिन ही इसका परिणाम सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
मामूली बारिश के साथ गिरे ओले
फोटो- 15
मंझनपुर। मंगलवार सुबह मामूली बारिश ने किसानों के चेहरे की चमक गायब हो गई। ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।
जिले में इस बार गेहूं की फसल की स्थिति अच्छी है। बेहतर पैदावार की उम्मीद देख किसानों के चेहरे पर चमक थी, लेकिन मंगलवार की सुबह भोर में हुई बारिश ने किसानों के चेहरे से रौनक गायब हो गई। हल्की बारिश के साथ आंधी और ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान खेतों में काटकर रखे चना और ज्वार को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed