{"_id":"5c2a7135bdec2256f53386fc","slug":"111546285365-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी नकली गुटखा फैक्ट्री, संचालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ी नकली गुटखा फैक्ट्री, संचालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पकड़ी नकली गुटखा फैक्ट्री, संचालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। धुमाई गांव में सोमवार को पुलिस ने अवैध गुटखा फै क्ट्री का भंडाफोड़ किए जाने का दावा किया है। पुलिस को चकमा देकर नकली फैक्ट्री का संचालक भाग निकला।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई निवासी एक व्यापारी ने गांव के दूसरे मजरा मुराई का पुरवा में एक घर किराए पर ले रखा है। आरोप है कि वह उस घर पर बाजार मेें प्रचलित कई नामचीन गुटखा, फैक्ट्री में बनवा रहा था। व्यापारी नकली गुटखा बाजार में बेचता था। सोमवार को इसकी जानकारी अजुहा चौकी प्रभारी हेमंत मिश्र को हुई। इस पर चौकी प्रभारी ने हमराहियों के साथ फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान फैक्ट्री संचालक पुलिस को चकमा देकर मजदूरों के साथ भाग निकला। पुलिस ने मौके से करीब 60 किलोग्राम सुपारी के साथ भारी मात्रा में कई कंपनियों के रैपर बरामद किए। चौकी प्रभारी ने बताया कि नकली गुटखा फैक्ट्री संचालक को पकड़ने के लिए हर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।