{"_id":"59d651aa4f1c1b70548b5e17","slug":"111507217834-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में आग का गोला बनी युवती, गभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में आग का गोला बनी युवती, गभीर
Updated Thu, 05 Oct 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध दशा में आग का गोला बनी युवती, गभीर
-परिजन बोले: रसोई गैस सिलेंडर के पाइप में रिसाव से हुई घटना
नेवादा(ब्यूरो)। सरायअकिल के तिल्हापुर में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवती घर के भीतर आग का गोला बन गई। चीख सुन घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन परिवार के लोग उसे आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
पिपरी थाना क्षेत्र के फुलवा की शिवानी देवी की शादी दो साल पहले तिल्हापुर गांव में विजय से हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह शिवानी रसोई घर में खाना पका रही थी। रसोई गैस सिलेंडर के पाइप में रिसाव होने के कारण विवाहिता आग का गोला बन गई। चीख सुन घर के बैठे परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। विवाहिता को आग से बचाते हुए परिवार के लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मायके वालों को दी गई। देर शाम युवती के पिता परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे। खबर लिखे जाने तक युवती के परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोपी ससुरालियों पर नहीं लगाया था।