फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   11 villages of three km radius were sealed

तीन किलोमीटर की परिधि के 11 गांव किए गए सील

Thu, 09 Apr 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
11 villages of three km radius were sealed
तीन किलोमीटर की परिधि के 11 गांव किए गए सील
विज्ञापन

सभी गांव किए जाएंगे सैनिटाइज, प्रत्येक व्यक्ति का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
मंझनपुरध्कड़ा। महज चार दिन के भीतर कोरोना संक्त्रस्मण के दो मरीज मिलने से जिला प्रशासन सकते में आ गया है। जिलाधिकारी ने संक्त्रस्मित व्यक्ति के गांव सहित आसपास के 11 गांवों को सील करा दिया है। उन्होंने हर घर और हर गली को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा।

दोआबा का पहला कोरोना पॉजिटिव सिराथू तहसील क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। बुधवार को मिला पॉजिटव उसी ग्राम सभा के मजरे का निवासी है। ऐसे में संक्त्रस्मण की चेन बढ़ने का खतरा अधिकारियों को साफ दिख रहा है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने पहले संक्त्रस्मित के गांव को तो पूर्व में ही सील करा दिया था। बुधवार को उस गांव की तीन किलोमीटर की परिधि में बसे दस अन्य गांवों की सीमाओं को भी सील करा दिया। अब किसी भी ग्रामीण को बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। कोई बाहरी भी किसी गांव में प्रवेश नहीं कर पाएगा। सीमाओं पर बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू हो गया है। पुलिस पहरे पर डट गई है। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को सील किए गए सभी गांवों ;सभी घर और गलीद्ध को सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया है। कहा है कि इन गांवों के प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण गुरुवार से ही शुरू करा दिया जाएगा। डीएम ने प्रधान तथा पंचायत सचिव को आवश्यक खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति सीमा तक कराने का निर्देश दिया है। चेताया है कि बेपरवाही करने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed