फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   11 centres will be for madarsa board exam

मदरसा बोर्ड की परीक्षा 11 फरवरी को, बन सकते हैं सात केंद्र

Tue, 08 Jan 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 11 फरवरी से होंगी। हालांकि अभी तक इसके लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं किया गया है। पर,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से इसके लिए सात केंद्रों का प्रस्ताव बनाया है। डीएम ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को प्रस्तावित केंद्रों की जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


  जिले में 11 वित्त पोषित एवं 69 वित्त विहीन समेत कुल 80 मदरसा संचालित हो रहे हैं। इनमें मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल के 1529 छात्राओं समेत कुल 3497 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनकी बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से होनी हैं। शासन ने इस मर्तबा यूपी बोर्ड की तर्ज पर मदरसा बोर्ड की भी नकलविहीन पारदर्शी परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए सुविधाओं, संसाधनों से लैश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों को परीक्षा केेंद्र बनाए जाने का निर्देश है।
विज्ञापन


इसके लिए जिले के सात ऐसे विद्यालयों को चिंहित किया गया जिन्हें यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है। पिछले दिनों जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति के सामने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सातों विद्यालयों की सूची रखी। इस पर डीएम ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कराने का निर्देश दिया है। बतातें चलें कि 11 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रदेश के कई जनपदों में केंद्र का निर्धारण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed