फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   10th among candidates met scores

10वीं के परीक्षार्थियों को खूब मिले अंक

Fri, 29 May 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 29 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर । सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार की शाम घोषित हुआ। जनपद के सभी 6 स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इसमें जिले के 26 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए की श्रेणी हासिल की है। मेधावियों की इस सफलता पर उनके अभिभावकों और अध्यापकों की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, परीक्षार्थियों ने भी अपनों के साथ मिठाई खाने और इसे बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


कौशाम्ब जिले में सीबीएसई बोर्ड से संचालित हाईस्कूल के 6 स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों में कुल 504 परीक्षार्थियों ने इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। बृहस्पतिवार को आए 10 वीं क्लास के रिजल्ट में सभी स्कूलों के शत प्रतिशत बच्चे सफल हुए। हालांकि 10 सीजीपीएस की श्रेणी में आने वाले बच्चों की संख्या 26 पर ही सिमट कर रह गई। सबसे अधिक कौशाम्बी पब्लिक स्कूल कसिया के 8 मेधावी बच्चों ने 10 सीजीपीएस की श्रेणी प्राप्त की है।
विज्ञापन


इसके अलावा नवोदय विद्यालय टेवां के 5, कौशाम्बी प्रेसीडेंजी स्कूल परसरा भरवारी के 7, रिजवी कॉलेज करारी और भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी के तीन-तीन बच्चे 10 सीजीपीएस की श्रेणी हासिल कर सके हैं। बतादें कि परीक्षा परिणाम जानने को लेकर सुबह से ही साइबर कैफे  गुलजार रहे। कैफों में परीक्षार्थियों की लाइन लगी थी। नेट पर परिणाम शाम करीब 4 बजे जैसे ही आया, परीक्षा परिणाम देखते ही परीक्षार्थी खुशी से झूम उठे। बेहतर नम्बर पाने वाले बच्चे अपनी मार्कसीट की प्रिंट काफी लेकर खुशी से उछलते कूदते घर को भागे। वहीं कम नम्बर पाने वालों के मन में थोड़ी सी निराशा देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशाम्बी पब्लिक स्कूल कसिया के मेधावी
0 अभिषेक कुशवाहा
0 आरती तिवारी
0 आशीष शाहू
0 हिमांशु सिंह
0 जान्हवी मोदनवाल
0 नेहा मौर्या
0 रजनीश मिश्र
0 शालिनी भारती

कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल भरवारी के मेधावी
0 रौनक केसरवानी
0 सुरेन्द्र द्विवेदी
0 हेलाल अहमद
0 कसीम उल्ला
0 यशवीर प्रताप सिंह
0 प्रांजल पांडेय
0 वार्शी रस्तोगी
रिजवी स्प्रिंग फील्ड करारी के मेधावी
0 विजय केसरवानी
0 सुमित केसरवानी
0 भवलोक तिवारी
0 आशुतोष त्रिपाठी
0 हर्ष त्रिपाठी
भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी के मेधावी
0 फिरदौस नाथ
0 शैली मिश्रा
0 नवनीत कुमार
जवाहर नवोदय विद्यालय टेवां के मेधावी
0 शुभांशी गुप्ता
0 आशीष सिंह
0 विकास सोनी
0 विपिन मौर्य
0 संजय गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed