फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बिजली कर्मी हड़ताल पर गए, चायल इलाके में अंधेरा

बिजली कर्मी हड़ताल पर गए, चायल इलाके में अंधेरा

Thu, 03 Jan 2019 12:13 AM IST
shailendra Kumar shailendra Kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मी हड़ताल पर गए, चायल इलाके में अंधेरा
कौशाम्बी
चायल। विद्युत वितरण खंड चायल के संविदा बिजली कर्मियों ने बुधवार को हड़ताल कर दी। कर्मियों की हड़ताल की वजह से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों से संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एक्सईएन चायल को दिया है।
विज्ञापन


चायल डिवीजन के सरायअकिल, पुरखास, पेरई, चायल, म्योहर, मनौरी, चरवा समेत 14 विद्युत उपकेंद्रों के कुल 117 संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) के कौशाम्बी मंडल कमेटी अध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी की अगुवाई में दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान कर दिया। संविदाकर्मियों की हड़ताल से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है । आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संविदाकर्मियों ने हड़ताल में पुराना वेतन समेत 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अधिशाषी अधिकारी राजेश मौर्य को दिया। मांगे ना माने जाने हड़ताल जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान विनीत पांडेय, संदीप मिश्रा, रामबाबू, गामा, वीरेंद्र सहित तमाम संविदा बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed