फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हड़ताल पर गए गुरूजी, ज्यादातर स्कूलों में लटके ताले

हड़ताल पर गए गुरूजी, ज्यादातर स्कूलों में लटके ताले

Fri, 31 Aug 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर गए गुरूजी, ज्यादातर स्कूलों में लटके ताले
मंझनपुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गुरुजी हड़ताल पर हैं। इसके चलते ज्यादातार स्कूलों में ताले लटक रहे हैं। हड़ताल के दूसरे दिन कई स्कूलों में दोपहर का भोजन तक नहीं बनाया जा सका। इसके चलते बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किए जाने की मांग को लेकर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने बुधवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया था। दावा किया गया था शिक्षक स्कूल खोलेंगे और बच्चों को दोपहर का भोजन कराने के बाद हड़ताल में शामिल होंगे। लेकिन जिले के ज्यादातर स्कूलों में ऐसा देखने को नहीं मिला। हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को जिले के ज्यादातर परिषदीय स्कूल बंद मिले। प्राथमिक विद्यालय कोड़र में ताला लटक रहा था। यहां न तो बच्चे आए थे और न ही दोपहर का खाना बनवाने का दावा करने वाले शिक्षक। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौसपुर टिकरी का पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुला था। यहां प्रधानाध्यापक राम भाष्कर द्बिवेदी बच्चों की कॉपियां चेक कर रहे थे।
विज्ञापन


स्कूल में दाल-रोटी बनाकर बच्चों को खिलाया गया था। स्कूल में तैनात दो महिला अनुदेशक बच्चों की क्लास ले रहीं थीं। पंजीकृत 135 बच्चों के सापेक्ष 83 बच्चे मौजूद थे। मुख्यालय से सटे प्राथमिक विद्यालय पाता का भी ताला नहीं खुला था। कौशाम्बी विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा का पूरा गांव में भी ताला बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय गोइठा में भी किसी ने ताला तक खोलने की जहमत नहीं उठाई। कामोवेश जिले के ज्यादातर परिषदीय स्कूलों में रहा। शुक्रवार को भी शिक्षकों ने हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। इससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में बच्चों के साथ पढ़ रहा था कुत्ता
मंझनपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौसपुर टिकरी में जिस क्लास में बच्चे पढ़ रहे थे वहां एक कुत्ता भी बैठा था। पढ़ाने में मशगूल अनुदेशक ने कुत्ते के भगाना मुनासिब नहीं समझा। बाद में रसोइए ने कुत्ते के बाहर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed