{"_id":"5b48faa14f1c1b48748b47cc","slug":"101531509409-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामी दिलशाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामी दिलशाद
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। सात महीने से फरार चल रहा इनामी अपराधी दिलशाद शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद करारी पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर चौराहे के समीप सात दिसंबर 2017 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी की बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। बदमाशों की गोली से सिपाही कासिम घायल हो गया था। इस दौरान पुलिस ने इलाके के तुर्तीपुर निवासी रईस अहमद, अबिप्रकाश तिवारी व फिरोज अहदम को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि इसी गांव का दिलशाद पुत्र मुन्ना उर्फ सलीम मौके से फरार हो गया था। 22 जून को एसपी प्रदीप गुप्ता ने दिलशाद पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फिर करारी पुलिस ने उसकी तलाश और तेज कर दी। शुक्रवार सुबह पुलिस को खबर मिली कि दिलशाद अषाढ़ा चौराहे के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।