फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दबंगों ने घर में घुसकर कुनबे को पीटा

दबंगों ने घर में घुसकर कुनबे को पीटा

Mon, 12 Mar 2018 06:48 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने घर में घुसकर कुनबे को पीटा
दबंगों ने घर में घुसकर कुनबे को पीटा
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा के परई गांव में रविवार रात की गई दबंगई
एसओ पर तहरीर लेने से इनकार करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा।
इलाके के परई गांव में रविवार रात पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर कुनबे को पीटा। बीच बचाव करने आए ग्रामीणों से भी अभद्रता की। आरोप है कि एसओ ने पीड़ित पक्ष की तहरीर लेने से इनकार कर दिया। मामले की शिकायत एसपी से की गई है।
परई निवासी सगीर अहमद ने बताया कि पड़ोसी दबंग से एक जमीन को लेकर उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसी के चलते दबंग आए दिन गाली-गलौज करता है। विरोध करो तो झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित की मानें तो रविवार रात दबंग अपने पांच साथियों संग उसके घर पर चढ़कर गालियां देने लगा। ऐतराज जताने पर भीतर घुसकर पिटाई शुरू कर दी। सगीर को पिटता देख उसकी पत्नी नूरजहां और बहू नईमा बीच बचाव करने पहुंची तो उनको भी पीटा गया। ग्रामीणों से भी अभद्रता की गई। इसके बाद भी गांव वालों ने किसी तरह मामला शांत कराया। सुबह पीड़ित पक्ष तहरीर लेकर थाने पहुंचा। आरोप है कि एसओ ने यह कहकर लौटा दिया कि सिर्फ एक व्यक्ति के खिलाफ ही शिकायती पत्र लिया जाएगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


पति की धुनाई कर मायके चली गई महिला
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली इलाके की एक विवाहिता सोमवार सुबह अपने पति को पीटने के बाद मायके चली गई। पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरी क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि सोमवार सुबह पत्नी से मामूली बात पर उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद तैश में आई पत्नी ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई की। फिर दुधमुंहे बच्चे को लेकर मायके चली गई। पीड़ित की मानें तो उसने बीवी को रोकने का काफी प्रयास किया। पर, वह नहीं मानी। पिटाई से घायल युवक ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। वहीं, आरोपी महिला का कहना है कि उसका पति आए दिन पैसा मांगता है। सुबह भी पैसा मांग रहा था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जाएगा। बात नहीं बनी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।


नशेड़ियों ने महिला को बेरहमी से पीटा
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली इलाके के मखऊपुर गांव का त्रिलोकी प्रसाद कल्यान में रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी चंद्रावल देवी दो बच्चों के साथ रहती है। चंद्रावल की मानें तो रविवार रात पड़ोस के नशेड़ी उसके दरवाजे पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद बोतल घर में फेंक दी। इसका विरोध करने पर नशेड़ियों ने महिला को पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद सुबह पीड़िता ने थाने जाकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed