फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   फूलपुर उपचुनाव: दोआबा में डाले गए 31 फीसदी वोट

फूलपुर उपचुनाव: दोआबा में डाले गए 31 फीसदी वोट

Sun, 11 Mar 2018 07:32 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
फूलपुर उपचुनाव: दोआबा में डाले गए 31 फीसदी वोट
चायल। फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में रविवार को मतदान को लेकर दोआबा में उत्साह नहीं रहा। बूथों पर सुबह वोटरों की लाइन लगी रही, लेकिन दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ वोटर मतदान करने के लिए पहंचे। शाम पांच बजे तक करीब 31 फीसदी वोट पड़े ।
विज्ञापन


संसदीय क्षेत्र फूलपुर के 44 मतदान केंद्र कौशाम्बी में पड़ रहे हैं। रविवार सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए केंद्रों पर मतदान प्रारंभ हुआ। सुबह के दो घंटों में कटहुला, फुलवा, रावतपुर, बिसौना, गौसपुर के साथ ही मुस्लिम बहुल गांवों में वोटरों की लाइन लगी रही। शेरवानी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में छह बूथों में चार पर दोपहर एक बजे तक ही करीब 35 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। जबकि अन्य दो बूथों पर सिर्फ 15 प्रतिशत ही वोट पड़े थे। इनके अलावा अन्य क्षेत्रों में उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह नहीं दिखा। दोपहर में केंद्रों पर इक्का, दुक्का वोटर ही पहुंच रहे थे। मतदान कर्मी बगैर किसी परेशानी के वोट डलवा रहे थे। शाम पांच बजे तक मनौरी में करीब 35, मेंडवारा में 33, अकबरपुर में 34, काठगांव में 36, अहमदपुर पावन में 38, मंदर एवं मंदरी में भी 35 फीसदी लोगों ने ही वोट डाले। शहरी क्षेत्र की हालत खराब रही।
विज्ञापन


उपचुनाव में कौशाम्बी के हजारों वोटर बीएलओ की लापरवाही से मतदान नहीं कर सके। आरोप है कि बीएलओ ने उनके घर मतदाता पर्ची ही नहीं पहुंचाई। रविवार को बूथ पहुंचने पर भी उनकी मुलाकात बीएलओ से नहीं हो सकी। नतीजतन बड़ी संख्या में वोटर मायूस लौट गए। भगवतपुर निवासी आशीष पांडेय, सुजाता देवी, मनीष कुमार, आशा देवी, रामचंद्र का कहना है कि बीएलओ कल्पना तिवारी ने उनके घर पर्ची नहीं पहुंचाया। बूथ पर भी इन्हें पर्ची नहीं मिल सकी। इस वजह से इन्होंने वोट नहीं डाला। ये लोग सोमवार को एसडीएम सदर से शिकायत करेंगे। दलित बाहुल मंदरी के ग्रामीणों ने भी कमोवेश यही बात कही। ग्रामीण बीएलओ पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed