kaushambi : एक करोड़ कीमत की को दो अष्टधातु की मूर्तियों के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने घेराबंदी कर दस लोगों को पकड़ा जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए लोगों के कब्जे से पुलिस ने दो मूर्तियों सहित छह मोबाइल बरामद किए। मूल रूप से तीन चोरों में से दो की हो चुकी है मौत, खरीदार की तलाश की जा रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मूर्ति चोरी और तस्करी में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से अष्टधातु की दो मूर्तियां बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक 500 वर्षों पुरानी इन मूर्तियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 95 करोड़ रुपये आंकी गई है। एसपी हेमराज मीना ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार की रात महेवाघाट कोतवाल रोशनलाल पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर महेवाघाट यमुना पुल के समीप कई संदिग्ध दिखाई दिए।
पुलिस ने घेराबंदी कर दस लोगों को पकड़ा जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए लोगों के कब्जे से पुलिस ने दो मूर्तियों सहित छह मोबाइल बरामद किए। मूल रूप से तीन चोरों में से दो की हो चुकी है मौत, खरीदार की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके मूर्तियां बरामद कीं।
दोनों मूर्तियां 15 वर्ष पहले बांदा के एक मंदिर से चुराई गई थीं। इन्हें चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना अंतर्गत भुजैनी गांव में चोरों ने 12 वर्षों तक जमीन के भीतर छिपा रखा था। पकड़े गए आरोपी मूर्तियों को केरल के एक व्यापारी के हाथ लाख करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
एसपी ने बताया कि इन मूर्तियों में से एक मूर्ति का वजन लगभग 62 किलो जबकि दूसरी मूर्ति लगभग 46 किलो की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान किया गया है। एसपी ने कामयाबी के लिए महेवाघाट पुलिस को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया है।