{"_id":"63dfd64809352c69181c5e40","slug":"1-5-lakh-cheated-by-giving-tourist-visa-in-the-name-of-getting-job-abroad-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर टूरिस्ट वीजा देकर डेढ़ लाख ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर टूरिस्ट वीजा देकर डेढ़ लाख ऐंठे
Sun, 05 Feb 2023 09:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Feb 2023 09:46 PM IST
सार
इलाके के एक युवक को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम टूरिस्ट वीजा थमाकर एजेंट ने डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। ओमान पहुंचने के बाद वीजा अवधि समाप्त हुई और युवक पर जुर्माना लगने लगा तब उसे जानकारी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
इलाके के एक युवक को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम टूरिस्ट वीजा थमाकर एजेंट ने डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। ओमान पहुंचने के बाद वीजा अवधि समाप्त हुई और युवक पर जुर्माना लगने लगा तब उसे जानकारी हुई। पीड़ित युवक की मां ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
जमदुआ गांव की रामपति पत्नी राम प्रताप ने बताया कि पांच माह पहले करारी कस्बे के एक युवक ने उसके बेटे को ओमान में नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया। वह जालसाज के झांसे में आ गई। उसने बेटे अजय कुमार का पासपोर्ट जालसाज को सौंप दिया और 1.10 लाख रुपये भी दे दिए। इसके बाद जालसाज ने 19 हजार रुपये टिकट के लिए लिया और टूरिस्ट वीजा पर उसे ओमान भेज दिया।
विज्ञापन
युवक जब ओमान पहुंचा तो उसे मालूम हुआ कि उसे टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है। वीजा अवधि पूरी होने के बाद युवक पर जुर्माना लगने लगा। युवक ने जब परिवार वालों को अपनी परेशानी बताई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने आरोपी एजेंट से मिलकर बेटे को बुलाने की गुहार लगाई तो जालसाज ने पुन: 19 हजार रुपये टिकट के ऐंठ लिए। इसके बाद भी उसे नहीं बुलाया। मामले की शिकायत करारी पुलिस से की गई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन