फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Youth returning from Chennai attacked by neighbors; injured.

Kasganj News: चेन्नई से लौटे युवक पर पड़ोसियों ने बोला हमला, घायल

Fri, 21 Aug 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth returning from Chennai attacked by neighbors; injured.
फोटो 28 गंजडुंडवारा में पिटाई से घायल युवक अस्पताल में इलाज कराता। स्रोत: संवाद
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के मोहल्ला खैरू में उस समय अफरातफरी मच गई जब चेन्नई से अपने घर लौटे एक युवक पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में युवक की आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला खैरू निवासी दिलशाद पुत्र अब्दुल जमील शुक्रवार को सुबह ही चेन्नई से अपने घर लौटे थे। घर पहुंचते ही किसी बात को लेकर उसका पड़ोसियों से विवाद हो गया। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मोहम्मद अहमद, अमरीन, कालीम और बसीक ने एकजुट होकर दिलशाद पर लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में दिलशाद की आंख पर गंभीर प्रहार हुआ, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस सहायता सेवा डायल 112 को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed