फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Youth jumps into Hazara Canal; goes missing.

Kasganj News: हजारा नहर में युवक ने लगाई छलांग, लापता

Tue, 21 Jul 2026 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Youth jumps into Hazara Canal; goes missing.
फोटो24कासगंज के नदरई हजारा नहर में युवक के छलांग लगाने के बाद पहुंची पुलिस । स्रोत:पुलिस मीडि
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में नदरई स्थित हजारा नहर पुल से मंगलवार सुबह एक युवक अपने कपड़े, मोबाइल और चार्जर पुल पर रखकर अचानक नहर में कूद गया। देखते ही देखते वह तेज बहाव में डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और पीएसी की फ्लड यूनिट ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी गोलगप्पे विक्रेता सौरभ के मुताबिक, सुबह 11 बजे युवक पैदल नदरई की तरफ से आया। उसके हाथ में कपड़ों की पन्नी थी। पुल के बीच पहुंचकर उसने सामान पटरी पर रखा, कुछ पल इधर-उधर देखा और सीधे नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

लापता युवक की पहचान एटा जिले के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत सिरसारी लालगंज निवासी महेश (40) के रूप में हुई है। वह नोएडा में मजदूरी करता था और 7 जुलाई को गांव लौटा था। पुलिस ने पुल पर मिले मोबाइल से परिजन को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
नशे की लत और तनाव की बात आई सामने
मौके पर पहुंचे भाई राजकुमार ने बताया कि महेश पिछले 6-7 दिनों से अत्यधिक नशा कर रहा था। एक दिन पहले ही उसने फोन पर अपने भाइयों से नहर में कूदने की बात कही थी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पीएसी की फ्लड यूनिट द्वारा नहर में तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed