फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Youth drowns while bathing in the Ganges at Bhakri Ghat.

Kasganj News: भकरी घाट पर गंगा में नहाते समय युवक डूबा

Wed, 29 Jul 2026 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Youth drowns while bathing in the Ganges at Bhakri Ghat.
फोटो05सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में भकरी घाट पर गंगा में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर व फ्लड 
गंजडुंडवारा/पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र स्थित भकरी घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक हादसा हो गया। नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने से एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव गुलाबी नगला निवासी संजू (27) पुत्र महाराज सिंह बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे भकरी घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे। नहाते समय वह अचानक संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में चले गए, जहां पानी के तेज बहाव के बीच वह देखते ही देखते लापता हो गए।
विज्ञापन

युवक को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंच गई। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली गई। पुलिस और फ्लड यूनिट द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की खबर मिलते ही संजू के परिजन भी तुरंत घाट पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पटियाली के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गंगा में डूबे युवक की तलाश लगातार जारी है और गोताखोरों तथा फ्लड यूनिट की टीमें उसे बरामद करने के लिए प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed