{"_id":"692dd3c1286402b2e9018eb9","slug":"youth-beaten-with-sticks-fir-lodged-against-two-kasganj-news-c-175-1-kas1003-140247-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, दो के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, दो के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव प्रानसुख में खेत पर जा रहे युवक पर दो आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका आगरा के अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवक के भाई ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव प्रानसुख निवासी रघुनंदन पुत्र महेंद्र सिंह ने अमांपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनका भाई ब्रजनंदन 29 नवंबर की सुबह अपने खेत पर जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही आरोपी गंगा सिंह और महेश ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कान से खून बहने लगा। इसकी जानकारी होने पर जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी उसे अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
उनका आरोप है कि 15 दिन पहले भी आरोपियों ने गाली-गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। घटना में घायल युवक का आगरा के अस्पताल में उपचार चल रहा है। रघुनंदन की ओर से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि युवक की पिटाई के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।