फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Your mobile will tell you where the Roadways bus has reached.

Kasganj News: आपका मोबाइल बताएगा कहां पहुंची रोडवेज

Sat, 03 Oct 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 03 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज बस के इंतजार में अब यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर घंटों समय नहीं बिताना पड़ेगा। यूपी राही डिजिटल एप के जरिए मोबाइल पर ही बस की लोकेशन की जानकारी मिल सकेगी। टिकट से लेकर यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होने से यात्रियों का सफर अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है। रोडवेज बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए यूपी राही एप मददगार साबित होगा। इसके माध्यम से बस के पहुंचने का अंदाजा लगाने के लिए यात्रियों को घंटों सड़क किनारे खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल पर एप के जरिए बस की लोकेशन के साथ यात्रा से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भी हासिल की जा सकेगी। एप के माध्यम से यात्रियों को टिकट से लेकर यात्रा तक की विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। बस किस स्थान पर पहुंच चुकी है और गंतव्य तक पहुंचने में कितना समय लग सकता है, इसकी जानकारी भी मोबाइल पर मिल सकेगी। इससे यात्रियों को बस की स्थिति जानने के लिए पूछताछ केंद्र या चालक-परिचालक पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह सुविधा खासकर दूर-दराज के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। मोबाइल पर बस से संबंधित जानकारी उपलब्ध होने से यात्रियों के समय की बचत होगी और बस के इंतजार के दौरान होने वाली परेशानी भी कम होगी। रोडवेज की डिजिटल सेवाओं के विस्तार से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक और तकनीक आधारित बनाने में मदद मिलेगी। प्रभारी एआरएम नीरज कुमार के अनुसार यूपी राही डिजिटल एप के माध्यम से यात्रियों को रोडवेज बसों से जुड़ी आवश्यक जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। बस की लोकेशन, टिकट और यात्रा संबंधी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलने से यात्रियों को सुविधा होगी। डिजिटल सुविधा के जरिए बस सेवा को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने का प्रयास मुख्यालय स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed