फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Young Star Cricket Club wins Summer Cricket Series Cup

Kasganj News: समर क्रिकेट सीरीज कप में यंग स्टार क्रिकेट क्लब की जीत

Fri, 29 May 2026 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Young Star Cricket Club wins Summer Cricket Series Cup
फोटो30विजेता क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रुद्र प्रताप और हर्षवर्धन । स्रोत:आयो​जक
कासगंज। श्री गणेश इंटर कॉलेज मैदान पर अंडर-12 समर क्रिकेट सीरीज कप का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में यंग स्टार क्रिकेट क्लब कासगंज ने द किंग क्रिकेट क्लब पर दबदबा बनाया। यंग स्टार ने 349 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनिंग जोड़ी रुद्र प्रताप और हर्षवर्धन ने 38.2 ओवर में 436 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की। टीम ने 40 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 464 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

465 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए द किंग क्रिकेट क्लब की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। यंग स्टार के गेंदबाजों ने सधी हुई लाइन-लेंथ के साथ लगातार दबाव बनाए रखा। द किंग की पूरी टीम 23.4 ओवर में केवल 115 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में ओपनर रुद्र प्रताप ने 130 गेंदों पर 243 रन बनाए। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। हर्षवर्धन ने भी 124 गेंदों में 138 रनों की अहम पारी खेली। उन्होंने टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।
टीम संयोजन में वैभव कुमार और रूद्र मौर्य ने भी योगदान दिया। अंपायरिंग कुलदीप राजपूत और मयंक वर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed