फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   young man sitting outside his house was shot dead

UP: घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, खून से सनी बेटे की लाश देख निकल गई मां की चीख

Mon, 17 Nov 2025 09:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 17 Nov 2025 09:49 PM IST
सार

मां घर लाैटी तो नीरज का खून से लथपथ शव चबूतरे पर उल्टा पड़ा था। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुन मौके पर भीड़ जमा हो गई। हमलावरों की संख्या तीन से पांच के बीच बताई जा रही है।

विज्ञापन
young man sitting outside his house was shot dead
घटना से परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के गांव जियाउद्दीन में सोमवार शाम घर के बाहर बैठे युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक नीरज कुमार (25) हलवाई का काम करता था। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। एएसपी और सीओ सर्किल फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी गांव पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन


हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन नीरज का अपनी पत्नी से तलाक को लेकर एक साल से कोर्ट केस चल रहा था। जमीन को लेकर चाचा से विवाद था। उस पर बीते साल छेड़छाड़ का भी केस दर्ज हुआ था। कोतवाली पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


नीरज कुमार सोमवार की शाम करीब 4 बजे घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। इस बीच बाइक से आए बदमाशों ने पीछे से नीरज के सिर में गोली मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। मां प्रवेश कुमारी बाहर गई थीं। वह लौटकर घर आईं तो नीरज का खून से लथपथ शव चबूतरे पर उल्टा पड़ा था। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुन मौके पर भीड़ जमा हो गई। हमलावरों की संख्या तीन से पांच के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी सुशील कुमार, सदर सीओ आंचल चौहान सर्किल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। एएसपी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed