फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Workers engaged in the work of strengthening the organization

Kasganj News: संगठन की मजबूती के काम में जुटें कार्यकर्ता

Sun, 22 Feb 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 22 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Workers engaged in the work of strengthening the organization
फोटो07नगला मोहन में आयोजित बैठक में संबो​धित करते आजाद समाज पार्टी जिलाध्याक्ष विशाल कुमार। स
कासगंज। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी की बैठक शनिवार को पटियाली विधानसभा के गांव नगला मोहन में आयोजित की गई। इस दौरान संगठन की मजबूत व आगामी की चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। आसपा जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताकर उन्हें संगठन की सदस्यता ग्रहण कराएं। उन्होंने बताया कि बहुजन समाज के महापुरुषों के संघर्ष और त्याग को भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर लोगों की भलाई के लिए कार्य करें। कार्यकर्ता आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अभी से जुट जाएं। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि गौतम बुद्ध , डॉ.भीमराव आंबेडकर व कांशीराम के आदर्श को अपने जीवन में अपनाएं। उनके बताए मार्ग पर चलें। बैठक में कई लोगों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष उमेश कुमार, सालिम हुसैन, दिनेश कुमार, हीरालाल गौतम, फैसल, सुनील कुमार और हाशिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed