फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Women's Honor Ceremony organized on the birth anniversary of Mata Savitribai Phule

Kasganj News: माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आयोजित किया महिला सम्मान समारोह

Sun, 04 Jan 2026 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 04 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women's Honor Ceremony organized on the birth anniversary of Mata Savitribai Phule
फोटो06सिढ़पुरा के गांव भुजपुरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम म
सिढ़पुरा (कासगंज)। विकासखंड सिढ़पुरा की ग्राम पंचायत भुजपुरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले के 194वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा रहे। अध्यक्षता पटियाली की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशि प्रभा ने की। विशिष्ट अतिथि पटियाली नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन शाक्य रही। मुख्य अतिथि नीरज शर्मा नीरज किशोर मिश्रा ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का जो संघर्ष किया, वही आज मिशन शक्ति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का आधार बन रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है। इससे पूर्व ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य शरद गुप्ता, जिला मंत्री केपी सिंह, मंडल अध्यक्ष सचिन गुप्ता, अमरपाल सोलंकी, रंजीत कुमार, वीरपाल शाक्य, बबीता, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed