फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Woman dies under suspicious circumstances, case registered against six

Kasganj News: संदिग्ध परिस्थित में महिला की मौत, छह पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, case registered against six
फोटो10मृतक महिला प्रभा का फाइल फोटो।
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गुलाबी में शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। मामले में मृतका के पिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। मामले में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

नगला गुलाबी निवासी प्रभा (20) पत्नी पारस का शव घर में शुक्रवार शाम 4 बजे घर पर संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलने के बाद उसके मायके पक्ष के लोग गांव में पहुंच गए। किसी ने फोन कर महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर महिला की मौत के बारे में लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

पिता भानु प्रताप सिंह निवासी गांव रामनगर कोतवाली सोरोंजी ने बताया कि उनकी बेटी ने पांच माह पूर्व पारस के साथ प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद से पति, जेठ सुभाष, अविनाश, सास शोद्रहा और जेठानी पुष्पा और सुमन उनकी बेटी से दहेज की मांग करते थे। साथ ही पीटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में ससुरालिजन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पति सहित अन्य ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

---

पांच भाईयों के बीच थी इकलौती बहन
मृतका के भाई शिवम ने बताया कि पांच भाईयों के बीच बहन प्रभा इकलौती थी। वह परिवार में सबसे बड़ी थी। पिता भानु प्रताप सिंह ने कृषि कार्य कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बहन की मौत के बाद मां अनीता सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed