फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Wild animals attacked two villages and injured three people in Kasganj

कासगंज में वन्यजीव की दहशत: दो गांवों में किया हमला, तीन लोग घायल; जागकर रात गुजार रहे ग्रामीण

Sun, 06 Oct 2024 08:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 08:48 PM IST
सार

कासगंज में वन्यजीव की दहशत फैली है। दो गांवों में हमला करके तीन लोगों को घायल कर दिया।  ग्रामीण जागकर रात गुजार रहे हैं।

विज्ञापन
Wild animals attacked two villages and injured three people in Kasganj
जंगली जानवर के हमले में घायल युवक उर्वेश का उपचार करते डॉ.वीर बहादुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोरोंजी क्षेत्र के किरामई व खैरपुर गांव में जंगली जानवर ने एक बालक सहित तीन पर हमला किया। घायल तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंगली जानवरों के हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

विज्ञापन


किरामई गांव निवासी प्रवेश कुमार का चार वर्षीय पुत्र मृदुल रविवार की सुबह 6 बजे के करीब शौच करने के लिए खेत की तरफ गया था। उसी दौरान उस पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। उसके चाचा उर्वेश (22) ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस पर जानवर ने उनके उपर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान बालक और उसके चाचा घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों को आता देख जानवर वहां से भाग गया। परिजन ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव खैरपुर निवासी गौरव पुत्र सुखवीर सिंह सुबह खेत में शौच करने गया था। उसी दौरान जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण उसकी ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख जानवर वहां से भाग गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जंगली जानवर के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed