फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Welcome 2026: Criminals will not be able to escape the gaze of Yaksha,

स्वागत 2026: यक्ष की निगाहों से नहीं बच पाएंगे अपराधी,

Tue, 30 Dec 2025 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 30 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
नए साल में अपराधियों की पूरी कुंडली यक्ष की निगाह में रहेगी। एआई आधारित बीट पुलिसिंग एप यक्ष से अपराधियों की डिजिटल कुंडली तैयार होगी। पुलिस बल की कमी दूर होगी। हर थाने को करीब 30 नए सिपाही मिलेंगे। महिला अपराध की रोकथाम के लिए नए मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सहावर और पटियाली क्षेत्र में सीओ के लिए नए कार्यालय और आवास बनेंगे। इससे जिले में पुलिसिंग को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले लखनऊ में बीट पुलिसिंग के लिए एआई आधारित बीट पुलिसिंग एप ‘यक्ष’ का लोकार्पण किया है। यह एप बीट बुक का डिजिटल स्वरूप है। इसके जरिये बीट पर अपराध, अपराधियों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का सारा डाटा उपलब्ध होगा। अपराधियों की डिजिटल कुंडली तैयार होने से पुलिस की कार्यवाही और भी अधिक सुदृढ़ होगी। बता दें पुलिस लाइन में इन दिनों नए रिक्रूट का प्रशिक्षण चल रहा है, जो फरवरी में पूरा हो जाएगा। इससे जिले में पुलिस बल की कमी दूर होगी। हर थाने को करीब 30 नए सिपाही मिलेंगे। इसमें महिला सिपाही भी शामिल है। थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती से क्षेत्र में अपराध पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सहावर और पटियाली में अभी सीओ के लिए अलग से कार्यालय नहीं बने हैं। सहावर सीओ का कार्यालय थाने में तो पटियाली सीओ का कार्यालय तहसील परिसर में चल रहा है। दोनों जगह सीओ कार्यालय और आवास बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेजा जा चुका है। नए साल इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिले में महिला अपराध पर रोकथाम के लिए मिशन शक्ति के तहत नए केंद्र खोले जाएंगे। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण पर सरकार का खास फोकस है। इस पर जिले में लगातार कार्य किया जा रहा है। मिशन शक्ति के तहत स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, रैली, नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नए साल में इसे और बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed