फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Water level in the Ganga drops further; erosion also halts.

Kasganj News: गंगा में और घटा पानी, कटान भी रुका

Sun, 30 Aug 2026 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Water level in the Ganga drops further; erosion also halts.
फोटो35गंजडुंडवारा के गांव बरौना में गंगा किनारे तटबंध पर मरम्मत कार्य करते मजदूर। संवाद
कासगंज। गंगा के जलस्तर में रविवार को कमी के साथ-साथ बरौना में हो रहा कटान भी थम गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पिछले एक माह से पटियाली इलाके के प्रभावित इलाकों के लोग बाढ़ की वजह से मुसीबतों का सामना रहे थे।
विज्ञापन


गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटों में करीब 8 सेंटीमीटर की कमी आ गई और बैराजों से प्रवाह भी घट गया है। अब साधारण स्तर की बाढ़ का प्रभाव रह गया है। जलस्तर में अभी और भी कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन

पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांव नगला हंसी, नगला दुर्जन, नगला जयकिशन, नगला दिपी, नगला नरपत में पानी कम हुआ हैं। हालांकि निचले इलाकों में पानी भरा होने से दलदल की स्थित बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उतरती गंगा ने बरौना में तटबंध में कटान शुरू कर दिया था जिससे करीब 70 मीटर लंबाई में तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया। सिंचाई विभाग ने दो दिन तक इसकी मरम्मत की और प्रभावित इलाके में मड बैग लगाए गए। इससे कटान थम गया। बरौना के ग्रामीण मुकेश ने बताया कि अभी कटान रुक गया है। फिर से कटान शुरू न हो इसके लिए ग्रामीण सतर्क हैं।

----------------------

बैराजों से पानी का प्रवाह

हरिद्वार बैराज से- 70299 क्यूसेक

बिजनौर बैराज से- 49005 क्यूसेक

नरौरा बैराज से - 71051 क्यूसेक

कछला ब्रिज- 162.15 मीटर के निशान पर
-----------------

वर्जन-

गंगा में पानी लगातार कम हो रहा है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश थमी हुई है। पानी कम होने का सिलसिला जारी रहेगा। बरौना में कटानरोधी कार्य किए गए जिससे कटान रुक गया है- शरद सौरभ गिरी, अधिशासी अभियंता, सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed