फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Warehouse employee dies under suspicious circumstances

UP: गोदाम में कर्मचारी की संदिग्ध माैत...रात में खाना खाकर सोया, फिर सुबह नहीं उठा; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 30 Aug 2025 01:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 30 Aug 2025 01:57 PM IST
सार

गोदाम पर संदिग्ध परिस्थिति में कर्मचारी की माैत हो गई। सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

विज्ञापन
Warehouse employee dies under suspicious circumstances
गोदाम में युवक की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में सोरोंजी के सहावर गेट पर व्यापारी दिनेश पलतानी के गोदाम में कार्य करने वाले कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कस्बे के चंदन चौक निवासी वरुण पुत्र सुल्लो (18) के रूप में हुई। वह हाल ही में तीर्थयात्रा से काम पर लौटा था। 
विज्ञापन


गोदाम पर अपने चचेरे भाई सुमित पुत्र सत्यदेव व प्रकाश पुत्र रामसिंह निवासी चम्पावत उत्तराखंड के साथ काम करता था। रात्रि में तीनों लोग खाना खाने के बाद 11 बजे गोदाम पर ही सो गए थे। सुबह 7 बजे सुमित ने वरुण को आवाज दी, लेकिन वह नहीं उठा। देखा तो वह मृत था। 
विज्ञापन


सुमित ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उहोंने बताया कि युवक की मौत के मामले की जांच की जा रही है। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed