{"_id":"69e7bd8340e069c3b70fbba2","slug":"ward-and-opd-room-sealed-after-womans-death-kasganj-news-c-175-1-agr1054-146564-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
फोटो10मृतक युवक हरीराज सिंह का फाइल फोटो।
सिढ़पुरा। सिढ़पुरा-धुमरी मार्ग पर दहेली खुर्द गांव की पुलिया के पास सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में पैदल जा रहे ग्रामीण की माैत हो गई।उन्हें एक वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक की पहचान दहेली खुर्द निवासी हरीराज सिंह (45) पुत्र दीपसिंह के रूप में हुई है।
उनके भाई सुखवीर सिंह के अनुसार, वह सोमवार दोपहर करीब 2:40 बजे सरावल बाजार जाने के लिए अपने घर से पैदल निकले थे। इसी दौरान धुमरी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरीराज घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद राहगीर और आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए।
किसी ने तत्काल पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हरीराज की मौत की सूचना परिजन ने पुलिस को दी। सिढ़पुरा प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें से उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। उनका एक 14 साल का बेटा विनीत है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।